कन्नौज, सितम्बर 29 -- Kannauj News: कन्नौज। कंप्यूटर शिक्षा के नाम पर छात्रों से मोटी रकम वसूलने और बाद में प्रशिक्षण व प्रमाणपत्र देने में आनाकानी करने का मामला सामने आया है। जीटी रोड पर राजधानी होटल के पास स्थित एक इंस्टीट्यूट के खिलाफ प्रशिक्षणार्थियों ने डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री से शिकायत की है। छात्रों ने संस्थान के संचालकों पर धमकाने और कोचिंग से भगाने का भी आरोप लगाया है।

शिकायत के कारण शिकायती पत्र में प्रशिक्षणार्थियों ने बताया कि संस्थान में प्रवेश के नाम पर उनसे पहले 50 हजार रुपये लिए गए। इसके बाद अलग-अलग किस्तों में 20-20 हजार रुपये और वसूले गए। छात्रों का आरोप है कि फीस जमा कराने के बाद उन्हें कंप्यूटर शिक्षा और प्रमाणपत्र देने के मामले में टालमटोल की जा रही है। लोन दिलाने का भी आश्वासन दिया गया था, लेकिन उसे पूरा नहीं क...