कन्नौज, अक्टूबर 28 -- Kannauj News: तिर्वा, संवाददाता। ऑनलाइन खरीदारी के बढ़ते चलन से कस्बों के खुदरा कारोबार पर असर पड़ने लगा है। त्योहारों के दौरान भी लोग बाजारों में खरीदारी करने के बजाय ऑनलाइन सामान मंगवा रहे हैं। इससे छोटे दुकानदारों और सड़क किनारे कारोबार करने वालों की बिक्री प्रभावित हो रही है। इसको लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की तिर्वा इकाई ने लोगों से स्थानीय बाजारों से खरीदारी करने की अपील की है। व्यापार मंडल के महामंत्री मुकेश पोरवाल ने कहा कि ऑनलाइन खरीदारी के कारण छोटे व्यापारियों के सामने कारोबार चलाने का संकट खड़ा हो रहा है। लगातार बिक्री प्रभावित होने से कई छोटे उद्योग-धंधे बंद होने की कगार पर पहुंच रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ऑनलाइन खरीदारी के दौरान कुछ लोग ठगी का शिकार हो जाते हैं। महामंत्री ने जनमानस से अपी...