Kannauj News: एमसीए छात्र का शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम
कन्नौज, अक्टूबर 16 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। कस्बे के अंबेडकर नगर निवासी 21 वर्षीय एमसीए छात्र निशांत शाक्य का शव शुक्रवार शाम घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जवान बेटे का शव देखकर मां-पिता बिलख पड़े। बहन और भाई का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया। निशांत की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वहीं, परिजनों ने नोएडा के नॉलेज पार्क थाने में तहरीर देकर प्रताडऩा की आशंका जताई है और मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। अंबेडकरनगर निवासी अशोक कुमार शाक्य कस्बे में कंप्यूटर की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनका बड़ा बेटा निशांत करीब एक माह पहले नोएडा स्थित गलगोटिया विश्वविद्यालय में एमसीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई करने गया था। वह नॉलेज पार्क तृतीय स्थित आइंस्टीन हाउस हॉस्टल में दो अन्य छात्रों के साथ कमरे में रहता था।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.