कन्नौज, अक्टूबर 16 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के श्रीसंत गेस्ट हाउस में शुक्रवार को स्नातक एवं शिक्षक चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें सपा के पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव शामिल हुए। बैठक में आगामी चुनावों की तैयारियों और संगठन की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वह अभी से चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं और घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करें। उन्होंने 23 तारीख को होने वाले मतदान में सक्रिय भूमिका निभाने का आवाहन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि स्नातक चुनाव में सपा समर्थक मतदाताओं के वोट कटवाए गए हैं। यह भी पढ़ें- Kannauj News: एमएलसी चुनाव को लेकर सपा की बैठक आज उन्होंने कहा कि शिक्षित मतदाता सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करते हुए सपा के पक्ष...