Kannauj News: एचटी लाइन में तकनीकी खामी से बड़ा हादसा, लाखों के उपकरण फुंके
कन्नौज, अगस्त 2 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। कस्बा सौरिख के तिर्वा रोड से अलीपुर गांव जाने वाले मार्ग पर शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एचटी लाइन में अचानक फॉल्ट हो गया। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर में भीषण धमाका हुआ, जिसकी आवाज दूर-दूर तक गूंज गई। धमाके से पूरा मोहल्ला दहल उठा और लोगों में अफरा-तफरी मच गई। दहशत में लोग घरों से बाहर निकल आए और कुछ देर तक हालात भगदड़ जैसे बने रहे। धमाके के साथ ही इलाके में घरों में लगे बिजली उपकरण पल भर में धू-धूकर जल गए। अंकित पाल, बब्लू वर्मा, राहुल राजपूत, बंशीलाल पाल, भानु प्रताप यादव, पंकज पाल और समीर समेत कई परिवारों के टीवी, फ्रिज, पंखे, कूलर, एसी और इनवर्टर जलकर पूरी तरह खाक हो गए। देखते ही देखते लाखों रुपये का नुकसान हो गया। घटना के बाद लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश फू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.