कन्नौज, जुलाई 24 -- Kannauj News: चपुन्ना, संवाददाता। सौरिख-विधूना मार्ग से हसेरन जाने वाले रास्ते पर गढिय़ा पाह स्थित दुर्गा देवी मंदिर के पास लगा सम्राट अशोक द्वार का साइन बोर्ड पिछले एक वर्ष से टूटकर सडक़ के ऊपर खतरनाक स्थिति में लटका हुआ है। इसके चलते हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इस व्यस्त मार्ग से प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। इसके अलावा जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी इसी मार्ग का उपयोग करते हैं, लेकिन अब तक क्षतिग्रस्त साइन बोर्ड की मरम्मत या उसे हटाने की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस मार्ग से गुलरियापुर, तरिंद नगला पचू, नगला मक्क, राजपुर, करना, अरूहो, ऐराहो, मिश्रुरपुर, सकतपुर समेत दर्जनों गांवों के लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं। वहीं कई स्कूलों के शिक्षक और छात्र भी इसी रास्ते से होकर गुजरते हैं। ...