कन्नौज, अक्टूबर 17 -- एक दिन की उपजिलाधिकारी बनीं कृति दुबे Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के दयाल पब्लिक स्कूल की कक्षा पांच की छात्रा कृति दुबे एक दिन की उपजिलाधिकारी बनीं। तहसील सभागार में आयोजित तहसील समाधान दिवस के दौरान उन्होंने फरियादियों की शिकायतें सुनीं और उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी भी फरियादी को अपनी समस्या के समाधान के लिए परेशान न होना पड़े। कृति दुबे के पिता विशाल दुबे एडवोकेट हैं, जबकि उनकी मां आरती दुबे गृहिणी हैं। परिवार में कृति इकलौती बेटी हैं। उनके बाबा पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत रहे हैं। तहसील समाधान दिवस में कृति ने फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए उनके जल्द निस्तारण पर जोर दिया। समाधान दिवस के समापन पर उन्होंने कहा कि सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार प...