कन्नौज, सितम्बर 25 -- Kannauj News: गुरसहायगंज, संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिसर में बहुउद्देशीय सेवा कैंप आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ जिला भाजपा कार्यकारिणी सदस्य राम कुमार पाठक ने फीता काटकर किया। कैंप में राशन कार्ड, विधवा, वृद्धावस्था व दिव्यांग पेंशन, ओटीएस, प्रधानमंत्री आवास और प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडिंग योजना समेत विभिन्न सेवाओं के काउंटर लगाए गए। हेल्प डेस्क पर लाभार्थियों को पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और जरूरी अभिलेखों की जानकारी दी गई तथा प्रार्थना पत्र लिए गए। ईओ अनिल कुमार ने बताया कि ऐसे कैंपों का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक सुगमता से पहुंचाना है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...