कन्नौज, अक्टूबर 13 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार दोपहर हुए सड़क हादसे में पूर्व भाजपा सांसद सुब्रत पाठक की सुरक्षा में तैनात हेड कांस्टेबल की मौत हो गई, जबकि एक अन्य सिपाही और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सकरावा थाना क्षेत्र में किलोमीटर 145 पर सिकंदरपुर गांव के पास स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर मध्य डिवाइडर की पुलिया से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी कई बार पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पूर्व सांसद सुब्रत पाठक मंगलवार को दिल्ली से कन्नौज लौट रहे थे। उनके काफिले के पीछे सुरक्षा कर्मियों की स्कॉर्पियो चल रही थी। इसमें फतेहपुर जिले के अशोथर निवासी हेड कांस्टेबल अभिषेक त्रिपाठी (50), एटा के बागवाला क्षेत्र निवासी सिपाही कुंवर पाल (32) और औरैया के एरवा कटरा निवासी चालक शरद कुमार उर्...