कन्नौज, अक्टूबर 19 -- Kannauj News: ठठिया संवाददाता। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सोमवार शाम टाइल्स से लदा 22 चक्का ट्रक अचानक आग का गोला बन गया। देखते ही देखते आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देख ड्राइवर और सहचालक ने ट्रक से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में ट्रक जलकर पूरी तरह राख हो गया। हादसा ठठिया थाना क्षेत्र में विशिष्ट आलू मंडी के सामने एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 204 पर हुआ। राजस्थान के अलवर जिले के गाजी थाना क्षेत्र के गांव क्योरा निवासी ड्राइवर दोलाराम मीना और इसी गांव के सहचालक मोहनलाल मीना 22 चक्का ट्रक संख्या आरजे 29 जेए 7222 में गुजरात से टाइल्स लादकर सिद्धार्थनगर जा रहे थे। यह भी पढ़ें- Unnao News: एक्सप्रेस वे पर चलते टैंकर में लगी आग, चालक ने बचाई जान सोमवार शाम करीब एक्सप्रेस-वे पर पहुंचते...