कन्नौज, सितम्बर 8 -- Kannauj News: ठठिया संवाददाता। एक्सप्रेस-वे के पिपरौली अंडरपास के पास बाइक सवार युवक से मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन लूटने की घटना का ठठिया पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में खुलासा हो गया। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई स्प्लेंडर बाइक, मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त प्लेटिना बाइक समेत तीन अवैध तमंचे और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। घटनास्थल का पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार और क्षेत्राधिकारी तिर्वा कुलवीर सिंह ने निरीक्षण किया था और अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम का गठन किया था जिसमें ठठिया पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने मंगलवार को यह कार्रवाई की।

घटना का विवरण ईश्वापुर निवासी लोकेश पुत्र ज्ञान सिंह ने थाना ठठिया में तहरीर देकर ...