Kannauj News: एक्सप्रेस-वे अंडरपास बना तालाब, अधूरे नाले ने बढ़ाई मुसीबत
कन्नौज, अगस्त 5 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से जुड़े सौरिख कस्बे के अंडरपास और आसपास की फोरलेन सडक़ पर जलभराव की समस्या अब विकराल रूप ले चुकी है। जरा सी बारिश होते ही सडक़ तालाब में तब्दील हो जाती है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। हालात इतने खराब हैं कि आए दिन लोग फिसलकर गिर रहे हैं और छोटे-बड़े हादसे आम हो गए हैं। छिबरामऊ-सौरिख-बिधूना फोरलेन सडक़, जो नगर के बीचों-बीच होकर एक्सप्रेस-वे से जुड़ती है, नाले की व्यवस्था न होने के कारण बदहाल हो चुकी है। सडक़ किनारे जलभराव के चलते गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे दोपहिया वाहन चालक सबसे ज्यादा हादसों का शिकार हो रहे हैं। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि कई बार लोग पानी में गिरकर कपड़े और सामान खराब कर लेते हैं, वहीं गंदगी से बीमारी फै...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.