कन्नौज, अगस्त 2 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा राज्यमंत्री कैलाश सिंह राजपूत का 71वां जन्मदिन शनिवार को क्षेत्र में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से कार्यालय पर शुभचिंतकों का तांता लगा रहा, जहां लोगों ने पहुंचकर उन्हें बधाई दी और दीर्घायु की कामना की। सौरिख कस्बा स्थित डॉ.भीमराव अंबेडकर पार्क में प्रधान प्रतिनिधि अनिल राजपूत के नेतृत्व में भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान मंत्री चैयरमेन राहुल गुप्ता के साथ पहुंचे और डॉ. भीमराव अंबेडकर व भगवान बुद्ध की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने 101 किलो की माला पहनाकर मंत्री का भव्य स्वागत किया और केक काटकर भंडारे की शुरुआत की। इसके बाद राज्यमंत्री हरिभानपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधिव...