कन्नौज, सितम्बर 19 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के सपा नेता नवाजिश अंसारी के उमरा यात्रा पर जाने की जानकारी पर समर्थकों और शुभचिंतकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। उनके आवास पर पहुंचकर सपा नेता अश्वनी कुमार सिंह उर्फ दीपू चौहान ने उन्हें फूल मालाओं से लादकर उमरा यात्रा की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने नवाजिश अंसारी की मंगलमय यात्रा और सफल उमरा के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद वापसी की कामना की। स्वागत के दौरान मौजूद लोगों ने भी नवाजिश अंसारी को उमरा यात्रा पर जाने के लिए बधाई दी और उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर आपसी भाईचारे और सौहार्द का माहौल नजर आया। कार्यक्रम में काफी संख्या में समर्थक, शुभचिंतक और स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने उनके सुरक्षित यात्रा की कामना करते हुए धार्मिक यात्रा के लिए शुभकामनाएं प्रेषि...