Kannauj News: उपकेंद्र पर टीकाकरण की मिली धीमी रफ्तार, दिए सुधार के निर्देश
कन्नौज, सितम्बर 2 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। विकास खंड के अंतर्गत सिकंदरपुर और सलेमपुर स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र का खंड विकास अधिकारी दीपांकर आर्य ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं और टीकाकरण अभियान की प्रगति का जायजा लिया गया। बीडीओ को दोनों केंद्रों पर टीकाकरण की रफ्तार बेहद धीमी मिली। बीडीओ ने स्वास्थ्य कर्मियों से टीकाकरण की कम संख्या पर नाराजगी जताई और अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों का अधिक से अधिक टीकाकरण कराया जाए। इसके लिए गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाने, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व ग्राम प्रशासक के माध्यम से किशोरियों और उनके अभिभावकों को प्रेरित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने टीकाकरण रजिस्टर, दवा उपलब्धता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.