कन्नौज, अक्टूबर 28 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। थाना क्षेत्र के तिसौली गांव में उधार दिए रुपये वापस मांगने पर एक युवक के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के तिसौली गांव निवासी शनि कुमार के अनुसार, उन्होंने गांव के अतुल को दस हजार रुपये उधार दिए थे। आरोप है कि मंगलवार को जब उन्होंने अतुल से रुपये वापस मांगे तो इस बात को लेकर विवाद हो गया। आरोपित ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की। मारपीट में शनि के बाएं हाथ में चोट आई। पीड़ित ने आरोपित पर धमकी देने का भी आरोप लगाया है। घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक रंजना ...