कन्नौज, नवम्बर 5 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को वित्तीय वर्ष 2026-27 में दो बार मुफ्त गैस रिफिल का लाभ मिलेगा। जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार मिश्र ने बताया कि पहला चरण अक्टूबर से दिसंबर 2026 और दूसरा जनवरी से मार्च 2027 तक चलेगा। लाभार्थियों को पहले 14.2 किलो का सिलेंडर निर्धारित कीमत पर खरीदना होगा। इसके चार से पांच दिन के भीतर सब्सिडी आधार प्रमाणित बैंक खाते में भेज दी जाएगी। योजना का लाभ लेने के लिए आधार और बैंक खाता लिंक होना जरूरी है। डीबीसी कनेक्शन पर यह सुविधा लागू नहीं होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...