कन्नौज, अगस्त 17 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। तहसील सभागार में सोमवार को उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में वृद्धि को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक अर्चना पांडेय की उपस्थिति रही। विधायक ने उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में वृद्धि किए जाने पर प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार के इस निर्णय से उचित दर विक्रेताओं को आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी और उनके सामने आने वाली आर्थिक कठिनाइयों को कम करने में मदद मिलेगी। विधायक अर्चना पांडेय ने बताया कि तहसील छिबरामऊ क्षेत्र के 287 उचित दर विक्रेता लाभांश में की गई वृद्धि से लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि उचित दर विक्रेता सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से पात्र लोगों तक खाद्यान्न पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह भी पढ़ें- राशन विक्...