Kannauj News: ईवीएम की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डीएम
कन्नौज, जुलाई 28 -- Kannauj News: कन्नौज। डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। डीएम ने सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखते हुए अधिकारियों को ईवीएम की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। डीएम ने कंट्रोल रूम, विद्युत आपूर्ति, बैलट यूनिट व कंट्रोल यूनिट कक्ष, अग्निशमन उपकरण, डबल लॉक प्रणाली, सीलिंग व्यवस्था सहित वेयरहाउस की सुरक्षा का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि ईवीएम की सुरक्षा निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता का महत्वपूर्ण आधार है। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की गई। सभी कैमरे संचालित मिले। डीएम ने अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.