कन्नौज, सितम्बर 7 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय कल्याणपुर में सोमवार को इको क्लब के सदस्यों द्वारा स्वच्छता अभियान एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों और शिक्षकों ने विद्यालय परिसर तथा आसपास के स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया। जनपद का उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका पूजा पांडेय की देखरेख में आयोजित अभियान के तहत एक पेड़ लगाओ, ग्रामसभा में हरियाली लाओ का संदेश देते हुए पौधरोपण किया गया। विद्यालय के बच्चों ने ग्रामीणों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने कहा कि पेड़-पौधे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के लिए भी बेहद जरूरी हैं। इको क्लब के सदस...