कन्नौज, नवम्बर 1 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले छह दिनों में करीब 50 लोगों को कुत्तों ने काटकर घायल कर दिया। अचानक बढ़ी घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है। खासकर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को घर से बाहर निकलने में डर लग रहा है। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों और शाम को बाजार आने-जाने वाले लोगों पर कुत्तों के हमले का खतरा बना रहता है। तालग्राम क्षेत्र की गलियों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर आवारा कुत्तों के झुंड घूमते रहते हैं। ये कुत्ते कई बार राहगीरों के पीछे दौड़कर उन पर हमला कर देते हैं। शनिवार को बलीदासपुर निवासी वेदराम, पिड़ारीखेड़ा निवासी योगेंद्र, बिरियननगला निवासी साहिल, चौखटा निवासी अभय, मछरया निवासी उपदेश और अमोलर निवासी सार्थक कुत्तों के हमले में घायल हो ...