कन्नौज, जुलाई 19 -- Kannauj News: ठठिया संवाददाता। आबादी की भूमि के विवाद में एक महिला ने गांव के चार लोगों पर पति पर जानलेवा हमला करने, गाली-गलौज, जातिसूचक अपमानजनक शब्द कहने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाना पुलिस को तहरीर दी है। थाना क्षेत्र के सिमरिया मौजा के गांव धूरपुर निवासी अनीता देवी पत्नी वीर सिंह ने थाना प्रभारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह आबादी की भूमि पर जानवर बांधने के लिए टट्टर लगा रहे थे। इसी दौरान गांव के चार लोग जो लाठी-डंडों से लैस थे और आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने उनके पति वीर सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि इसी बीच एक आरोपी अपनी समरसेबल बोरिंग के पास गया और वहां से बिजली के तार निकालकर फेंक दिए। साथ ही डायल-112 पर झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने का भी प...