Kannauj News: आज शाम निकलेगी प्रभु श्रीराम की भव्य बारात
कन्नौज, अक्टूबर 16 -- Kannauj News: छिबरामऊ। श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में शनिवार 17 अक्टूबर को शाम सात बजे प्रभु श्रीराम की भव्य बारात निकाली जाएगी। कमेटी अध्यक्ष डा.अंकित तिवारी व महामंत्री टीटू अग्निहोत्री ने बताया कि बारात तालग्राम तिराहे से चेयरमैन मनोज दुबे के आवास से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य बाजार से होते हुए विशुनगढ़ रोड स्थित रामलीला मैदान पहुंचेगी। यहां प्रभु श्रीराम और माता सीता का विवाह संपन्न कराया जाएगा। रामलीला कमेटी ने सभी पदाधिकारियों, सदस्यों और नगरवासियों से बारात में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धार्मिक आयोजन की शोभा बढ़ाने और प्रभु श्रीराम की बारात का आनंद लेने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.