कन्नौज, सितम्बर 3 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। आज शुक्रवार को जन्माष्टमी पर घर-घर नंदलाल का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। कान्हा के स्वागत के लिए कन्नौज के बाजार पूरी तरह सज गए हैं। सरायमीरा स्टेशन रोड से लेकर तिर्वा क्रासिंग, गोलकुआं, मकरंदनगर और लाखन तिराहा तक दुकानों पर बाल गोपाल की रंग-बिरंगी पोशाक, मुकुट, बांसुरी, मोरपंख, झूले, पालकी, सिंहासन, माला और सजावटी सामान सजे हैं। पर्व से ठीक पहले गुरुवार को लोगों ने लड्डू गोपाल के श्रृंगार के लिए जमकर खरीदारी की। दुकानों पर 50 से 250 रुपये तक की पोशाक और 20 से 100 रुपये तक के मुकुट व बांसुरी उपलब्ध हैं। झूले, पालकी और सजावटी लाइटों की भी अलग-अलग रेंज में मांग है l राधा-कृष्ण की पोशाक से लेकर फूलों की लड़ियों और झालरों तक की बिक्री हो रही है। हालांकि इस बार मौसम और महंगाई ने दुकानदारों की चि...