कन्नौज, अगस्त 17 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। सोमवार को तेज हवा के साथ हुई बारिश कटरी क्षेत्र में आफत बनकर बरसी। बारिश के बीच सदर कोतवाली क्षेत्र के लिख्खापुरवा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया। गांव लिख्खापुरवा में आकाशीय बिजली गिरने से वृद्ध की मौत हो गई। गांव निवासी 70 वर्षीय पातीराम पुत्र भजनलाल सोमवार सुबह गांव किनारे मवेशी चराने गया था।इसी बीच बारिश शुरू हो गई और बारिश के बीच अचानक तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिर पड़ी। किसान उसकी चपेट में आ गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। बता दें कि सोमवार की सुबह से ही तेज हवाओं के साथ वर्षा शुरू ह...