कन्नौज, जुलाई 16 -- Kannauj News: गुरसहायगंज, संवाददाता। नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार को बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। दोपहर बाद आई आंधी और हल्की बारिश के दौरान 33 केवी मेन लाइन में फाल्ट आने से बिजली उपकेंद्र ठप हो गया। इसके चलते नगर समेत करीब 100 गांवों की विद्युत आपूर्ति लगभग चार घंटे तक बाधित रही। लगातार बिजली कटौती और अधिकारियों की उदासीनता से लोगों में नाराजगी बढ़ गई। गुरुवार दोपहर मौसम बदलते ही तेज हवा और हल्की बारिश शुरू हुई। इसी दौरान 33 केवी मेन लाइन में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। वहीं सुबह तिर्वा रोड पर लोकल फाल्ट के कारण भी बिजली सप्लाई प्रभावित रही। दिनभर रुक-रुककर बिजली आने-जाने से घरेलू कामकाज, व्यापारिक गतिविधियां और पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई। उमस भरी गर्मी मे...