कन्नौज, सितम्बर 8 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। तहसील सभागार में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग तथा महिला कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र कुमार द्विवेदी ने की। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लाभार्थी बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सजीव प्रसारण के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ाए जाने की घोषणा से कार्यकत्रियों में खुशी की लहर दौड़ गई। विकास खंड छिबरामऊ की गीता गुप्ता, सौरिख की सुनीता तथा तालग्राम की सुमन कश्यप को एक-एक साड़ी देकर सम्मानित किया गया। वहीं महिला कल्याण विभाग कन्नौज की मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत रिया गुप्ता और तरुण शाक्य को पढ़ाई में सहयोग के लिए...