Kannauj News: अहंकार को त्यागने वाले व्यक्तियों पर होती भगवान की कृपा
कन्नौज, अगस्त 3 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। नगर की आवास विकास कालोनी स्थित पं.रामप्रकाश त्रिपाठी पार्क में श्रीराधा चरितामृतम का वर्णन श्रीराधा धाम बरसाने से आए आचार्य श्रीशरणजी महाराज के द्वारा किया जा रहा है। पंचम दिवस आचार्य ने उद्धव प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंडाल में पहुंचे और भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का रसपान कर भावविभोर हो गए। पूरा वातावरण राधे-राधे और जय श्रीकृष्ण के जयघोष से भक्तिमय बना रहा। आचार्य श्रीशरणजी महाराज ने बताया कि जब भगवान श्रीकृष्ण मथुरा चले गए तो ब्रज की गोपियां विरह में व्याकुल रहने लगीं। श्रीकृष्ण ने अपने परम मित्र उद्धव को ज्ञान का संदेश लेकर ब्रज भेजा। उद्धव ने गोपियों को योग और वैराग्य का उपदेश दिया, लेकिन गोपियों ने बताया कि उनका जीवन केवल श्रीकृष्ण की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.