कन्नौज, सितम्बर 30 -- Kannauj News: कन्नौज। मौसम में बदलाव के बीच मरीजों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता जांचने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार को संयुक्त जिला अस्पताल की कैंटीन का औचक निरीक्षण किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने भोजन में इस्तेमाल होने वाली दाल, मसाले, नमक और अन्य खाद्य सामग्री की गुणवत्ता परखी। मरीजों के लिए तैयार रखे गए भोजन का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कैंटीन में साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक मिली। हालांकि संचालक द्वारा कुछ आवश्यक व्यवस्थाएं और अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इस पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने कैंटीन संचालक को नोटिस जारी किया है। अधिकारी ने खाद्य सामग्री को ढककर रखने और गुणवत्ता से समझौता न करने के निर्देश दिए। टीम ने संचालक को स्वच्छता व्यवस्था ल...