कन्नौज, जुलाई 31 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। थाना सकरावा क्षेत्र के किला मोहल्ला में महिलाओं से छेड़छाड़ और अशोभनीय हरकत करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की हरकतों से मोहल्ले में महिलाओं और लड़कियों में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ था। उपनिरीक्षक मुनीश कुमार को गुरुवार को मुखबिर से सूचना मिली कि कस्बे के किला मोहल्ला में एक युवक राह चलती महिलाओं और लड़कियों पर अश्लील इशारे करता है और आपत्तिजनक टिप्पणियां करता है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गली में छिपकर निगरानी शुरू कर दी। कुछ ही देर में युवक फिर उसी तरह की हरकत करते हुए दिखाई दिया, जिस पर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अमित कुमार पुत्र हरिकिशन, निवासी किला मोहल्ला, थाना सकरावा बताया। पुलि...