Kannauj News: अवैध शराब के खिलाफ अभियान, 30 लीटर शराब बरामद, एक गिरफ्तार
कन्नौज, अक्टूबर 9 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए कोतवाली पुलिस ने आबकारी टीम के साथ नगर क्षेत्र में अभियान चलाया। पुलिस ने तीन अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कच्ची शराब बरामद की और मौके पर मिली अवैध शराब बनाने की सामग्री को नष्ट कराया। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि अभियान के दौरान ककरैया गिहार बस्ती, रामनगर गिहार बस्ती और गोपालनगर में छापेमारी की गई। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। साथ ही एक स्थान पर शराब बनाने के लिए चढ़ी हुई भट्टी भी मिली, जिसे पुलिस ने मौके पर नष्ट कर दिया। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने जमीन के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.