Kannauj News: अवैध रूप से काटी गई हरी लकड़ी, ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट
कन्नौज, अगस्त 23 -- Kannauj News: चपुन्ना, संवाददाता। चौकी क्षेत्र के मुर्रा गांव में श्मशान घाट के पास अवैध रूप से हरे पेड़ों को काटा जा रहा था। हरी लकड़ी काटे जाने की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और फिर वनविभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया। इसके बाद वनविभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। क्षेत्र में इन दिनों हरे-भरे पेड़ों का अवैध कटान खुलेआम जारी है। लकड़ी माफिया बेखौफ होकर दिन-रात ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिए हरी लकड़ी ढो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे बैठे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस और लकड़ी माफिया की सांठगांठ के चलते यह अवैध धंधा धड़ल्ले से फल-फूल रहा है।चपुन्ना चौकी क्षेत्र के गांव मुर्रा में सरकारी जमीन पर खड़े नीम समेत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.