कन्नौज, अक्टूबर 6 -- Kannauj News: तालग्राम (कन्नौज), संवाददाता। भावनीसराय गांव में मंगलवार को अवैध खनन से निकाली गई मिट्टी को ट्रैक्टर-ट्रॉली से पलटते समय ट्रॉली की टक्कर से परिषदीय विद्यालय का सीमेंट का गेट ट्रैक्टर के ऊपर जा गिरा। गेट के मलबे में दबकर ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर चालक को बाहर निकाला। हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज के बाद कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान चालक की मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थाना तालग्राम क्षेत्र की अमोलर चौकी के अंतर्गत भावनीसराय गांव में हुआ। ग्रामीणों के मुताबिक, सोमवार रात खबरामऊ गांव के आसपास कथित रूप से अवैध तरीके से मिट्टी का खनन किया जा रहा...