कन्नौज, अक्टूबर 12 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। तालग्राम के छिबरामऊ बस स्टॉप चौराहे स्थित पार्क में सोमवार को वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा स्थापना के लिए भूमि पूजन किया गया। क्षेत्रीय विधायक अर्चना पांडेय की मौजूदगी में पंडित शेष नारायण त्रिपाठी ने मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजन संपन्न कराया। इस दौरान विधायक अर्चना पांडेय ने कहा कि रानी अवंती बाई लोधी ने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष कर देश की स्वतंत्रता और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया था। उनका जीवन साहस, त्याग और राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा देता है। प्रतिमा स्थापित होने से उनकी वीरता और बलिदान को सम्मान मिलेगा। साथ ही, आने वाली पीढ़ियों को उनके गौरवशाली इतिहास से परिचित होने का अवसर मिलेगा। विधायक ने बताया कि प्रतिमा स्थापना का कार्य ...