कन्नौज, अक्टूबर 25 -- Kannauj News: गुरसहायगंज। कोतवाली क्षेत्र के मोहनपुर रतनपुर गांव के मजरा धनीधर पुरवा में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। सोमवार सुबह उसका शव घर के बाहर अमरूद के पेड़ पर गमछे के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नौरंगपुर चौकी क्षेत्र के मोहनपुर रतनपुर गांव के मजरा धनीधर पुरवा निवासी 40 वर्षीय देवेंद्र उर्फ रिंकू पुत्र रामरतन का शव सोमवार सुबह करीब 4:30 बजे घर के बाहर अमरूद के पेड़ पर लटका मिला। ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी तो गांव में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के...