कन्नौज, अक्टूबर 12 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। निर्वाचन नामावली में छूटे हुए मतदाताओं के नाम शामिल कराने और मतदाता सूची में त्रुटियों को दूर करने के संबंध में सोमवार को आयोजित बैठक में समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव रोविन यादव ने कई मुद्दे उठाए। उन्होंने अनवरी बेगम पोलिंग स्टेशन को बदलने की मांग भी रखी। एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में तहसील सभागार में विभिन्न राजनीतिक दलों की एफआईआर को लेकर बैठक हुई, जिसमें सपा नेता रोविन यादव ने कहा कि बड़ी संख्या में युवा मतदाता सूची में अपना नाम बढ़वाने के लिए पात्र हैं। ऐसे में बीएलओ को निर्देशित किया जाए, कि वह घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करें और जिन पात्र लोगों के नाम सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं, उन्हें मतदाता सूची में जोड़ा जाए। यह भी पढ़ें- Kanpur News: ज...