कन्नौज, अगस्त 6 -- Kannauj News: कन्नौज। जिले की अधूरी निर्माण और पेयजल परियोजनाओं में देरी पर जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्ट्रेट में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि अंतिम चरण में पहुंच चुकी सभी परियोजनाएं इसी माह पूर्ण कर संबंधित विभागों को हस्तांतरित की जाएं। समीक्षा के दौरान बाल संग्रहालय, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान तिर्वा का हॉल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमरदा, किशनगढ़ और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निजामपुर सहित कई निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। राजकीय मेडिकल कॉलेज में बन रहे 50 शैय्या क्रिटिकल केयर ब्लॉक को भी इसी माह हैंडओवर करने के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- जल जीवन मिशन की समीक्षा, शेष कार्य जल्द पूरे करने के निर्देश अमृत-2...