कन्नौज, जुलाई 14 -- Kannauj News: छिबरामऊ। बार एसोसिएशन छिबरामऊ की बैठक में अधिवक्ताओं ने जनपद कन्नौज के अधिवक्ताओं की सुविधा को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया। इसके बाद अध्यक्ष एवं महासचिव के नेतृत्व में एनएचएआई को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार अभिनव कुमार वर्मा को सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि जनपद मुख्यालय पर दीवानी न्यायालय, एडीजे, परिवार न्यायालय, सुलह समझौता केंद्र, श्रम न्यायालय, राजस्व न्यायालय सहित विभिन्न प्रशासनिक कार्यालय स्थित हैं। जनपद भर के अधिवक्ताओं को प्रतिदिन न्यायालयी कार्यों के लिए छिबरामऊ से कन्नौज और वापस आना-जाना पड़ता है। इस दौरान जीटी रोड स्थित टोल प्लाजा पर प्रत्येक बार टोल शुल्क देना पड़ता है, जिससे अधिवक्ताओं पर अनावश्यक आर्थिक बोझ पड़ता है तथा न्यायिक कार्य भी प्रभावित होते हैं। बार एसोसिएशन ने मांग की है क...