कन्नौज, जुलाई 7 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र में अतिकुपोषित और कुपोषित बच्चों को चिन्हित किए जाने को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान सितंबर माह तक चलेगा। अभियान के तहत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की जानकारी पर चिन्हित होने वाले बच्चों का ई-कवच पोर्टल में पंजीकरण कराया जाएगा। इसके बाद बच्चों की सेहत की बेहतर देखभाल कर उन्हें सामान्य श्रेणी में लाने का प्रयास किया जाएगा। विकास खंड क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष अभियान चलाए जाने की तैयारी की जा रही है, यह अभियान सितंबर माह तक चलेगा। इसमें ग्राम पंचायतों में प्रधानों की सहायता से अतिपोषित व कुपोषित बच्चों को चिन्हित किया जाएगा। इस बार 15 अतिकुपोषित (सेम) व 104 कुपोषित (मेम) का लक्ष्य निर्धारित है। प्रभारी सीडीपीओ रमाकांती ने बताया कि लक्ष्य के सापेक्ष कई बच्चों क...