Kannauj News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल
कन्नौज, सितम्बर 30 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। तालग्राम-इंदरगढ़ मार्ग पर बुधवार को बीयर ठेका के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। थाना क्षेत्र के हिम्मतनगला गांव निवासी अमित (28) पुत्र रामवरन बुधवार को बाइक से तालग्राम कस्बे आया था। बताया गया कि वह तालग्राम-इंदरगढ़ मार्ग से गुजर रहा था। इसी दौरान बीयर ठेका के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अमित बाइक समेत सड़क पर गिर गया और घायल हो गया। हादसा होते ही मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। राहगीरों ने घायल को सड़क से उठाकर सूचना दी। जानकारी मिलने पर पहुंची 108 एंबुलेंस से अमित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालग्राम ले जाया गया। वहां चिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.