Kannauj News: अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन छात्राएं घायल, एक रेफर
कन्नौज, अगस्त 12 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के पश्चिमी बाईपास पर बुधवार सुबह किसी तेज रफ्तार वाहन ने साइकिल से कोचिंग के लिए जा रहा छात्राओं के टक्कर मार दी। हादसे में तीन छात्राएं घायल हो गई। सभी छात्राओं को इलाज के लिए सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद एक छात्रा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के खल्ला रूपमंगदपुर गांव निवासी संध्या (15) पुत्री शैलेंद्र सक्सेना और प्राची (15) पुत्री योगेश कुमार तथा नौगाई गांव निवासी दीपिका (15) पुत्री दीपू साइकिल से कोचिंग के लिए जा रही थीं। जब वह लोग जीटी रोड हाइवे पर एक गेस्ट हाउस के पहुंची, तभी किसी तेज रफ्तार वाहन ने उनके टक्कर मार दी, जिससे तीनों छात्राएं घायल हो गई। हादसा होते ही मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। आनन-फानन में घायल छात्राओं को इल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.