कन्नौज, अक्टूबर 28 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। कस्बे के गांधीनगर मोहल्ले में मंगलवार रात एक युवक घर के अंदर कमरे में अगौछे के फंदे पर लटका मिला। तालग्राम कस्बे के गांधीनगर मोहल्ला निवासी 51 वर्षीय इरशाद खां पुत्र अजहर मंगलवार रात करीब 10:30 बजे घर के अंदर कमरे में अगौछे के फंदे पर लटके मिले। युवक को फंदे पर लटका देख परिजन घबरा गए। उन्होंने तत्काल युवक को फंदे से नीचे उतारा और उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे। सीएचसी की इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. मोहसिन ने युवक का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। परिजन युवक को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां उसका उपचार किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक रंजना पांडेय ने बताया कि घटना के संबंध में परिजनों की ओर से पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है।...