कन्नौज, अगस्त 16 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। अखंड भारत संकल्प दिवस के अवसर पर नगर में भव्य मशाल यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम के तहत बड़ी संख्या में लोग शाम छह बजे पीपल चौराहे पर एकत्र हुए। यहां से मशाल यात्रा शुरू होकर पूर्वी बाईपास पहुंची, जहां मां भारती की आरती के साथ यात्रा का समापन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने अखंड भारत के इतिहास और देश के विभाजन से जुड़ी घटनाओं पर विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने विभाजन के दौरान हुई हिंसा और विस्थापन की घटनाओं को याद करते हुए कहा कि इन घटनाओं को भुलाया नहीं जाना चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने अखंड भारत के पुनर्निर्माण के संकल्प के साथ राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए कार्य करने का आवाहन किया। यह भी पढ़ें- बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद ने अखंड भारत संकल्प दिवस पर आयोजित किया कार्यक्रम कार्...