Kannauj News: अंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो वायरल
कन्नौज, जुलाई 28 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। थाना क्षेत्र के नगला वीरभान गांव में एक युवक द्वारा संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर पर अभद्र टिप्पणी करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और भीम आर्मी के कार्यकर्ता एकजुट हो गए। पुलिस ने युवक के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है। हालांकि आपका अपना हिन्दुस्तान अखबार किसी भी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। नाराज कार्यकर्ता थाने पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी से समाज में तनाव पैदा होता है, इसलिए दोषी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। मामले को लेकर गांव सहित आसपास के इलाकों में भी रोष व्याप्त है। पुलिस ने तहर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.