नई दिल्ली, अगस्त 30 -- Kajri Teej Katha: 31 अगस्त को कजरी तीज का विधि- विधान के साथ व्रत रखा जाएगा। इस दिन शिव जी और मां गौरी की उपासना करने का विधान है। इस साल रेवती नक्षत्र में कजरी तीज का व्रत रखा जाएगा। भाद्रपद कृष्ण पक्ष की तृतीया को कजरी तीज व्रत रखा जाता है, जो 30 अगस्त को सुबह 9:36 मिनट से शुरू होकर 31 अगस्त की सुबह 08:50 बजे तक रहेगी। पंचांग और उदया तिथि के अनुसार सोमवार को कजरी तीज व्रत रख शिव जी और मां पार्वती की पूजा होगी। इस दिन कजरी तीज की कथा का पाठ किए बिना व्रत अधूरा माना जाता है। आगे पढ़ें कजरी तीज व्रत कथा-Kajri Teej Katha: 31 अगस्त को कजरी तीज व्रत, पढ़ें ब्राह्मण से जुड़ी कजरी तीज कथा पौराणिक कथा के अनुसार, प्राचीन काल में एक गांव में एक गरीब ब्राह्मण रहता था। उसकी आर्थिक स्थिति बहुत दयनीय थी और उसका पूरा जीवन संघर्षों म...