नई दिल्ली, अगस्त 31 -- Kajari Teej Puja Muhurat 2026: हिंदू धर्म में तीज पर्व का विशेष महत्व है। हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को कजरी तीज का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन सुहागिन स्त्रियां अपने पति की लंबी आयु, अखंड सौभाग्य और सुखद वैवाहिक जीवन की कामना के साथ व्रत रखती हैं। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती के पूजन का विधान है। कुंवारी कन्याएं सुयोग्य वर की प्राप्ति के लिए कजरी तीज व्रत करती हैं। कजरी तीज को कजली तीज, सातुड़ी तीज और बड़ी तीज भी कहा जाता है। इस बार कजरी तीज 31 अगस्त 2026 को है। 31 अगस्त की रात से चतुर्थी तिथि प्रारंभ हो रही है, जिसमें हेरंब संकष्टी का संयोग बन रहा है। इस बार कजरी तीज पर लगभग पूरे दिन पंचक का साया रहने वाला है। पंचक को हिंदू धर्म में शुभ नहीं माना गया है। मान्यता है कि इस समय किए गए शुभ क...