Kajari Teej 2026: 30 या 31 अगस्त कजरी तीज का व्रत कब रखा जाएगा? नोट कर लें सही डेट और पूजा विधि
नई दिल्ली, अगस्त 25 -- साल 2026 में कजरी तीज का त्योहार सोमवार 31 अगस्त को मनाया जाएगा। शास्त्रों में इस दिन को भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन का प्रतीक माना जाता है। सुहागिन महिलाएं इस दिन व्रत रखती हैं और शिव-पार्वती की पूजा करती हैं। सही तिथि और विधि से पूजा करने पर पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की जाती है। आइए विस्तार से जानते हैं डेट और पूजा विधि।कजरी तीज 2026 की सही तिथि भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि 30 अगस्त रविवार को सुबह 9 बजकर 36 मिनट पर शुरू होगी। यह तिथि 31 अगस्त सोमवार को सुबह 8 बजकर 50 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार, कजरी तीज का व्रत 31 अगस्त को ही माना जाएगा। कई लोग 30 और 31 को लेकर भ्रमित रहते हैं, लेकिन शास्त्रीय गणना के अनुसार 31 अगस्त को ही व्रत रखना सही रहेगा। सही दिन का ध्यान रख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.