नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- Kaimur District Seats Overall Result: ऐतिहासिक और पर्यटन के लिहाज़ से महत्वपूर्ण कैमूर जिले की चारों विधानसभा सीटों के चुनाव-2025 का रिजल्ट आ गया है। कैमूर में बसपा ने भी अपना खाता खोल लिया है। यहां की रामगढ़ सीट से बसपा के सतीश कुमार सिंह यादव जीते हैं। सिर्फ 30 वोटों से उन्हें यह जीत मिली है। वहीं, मोहनिया और भभुआ की सीट पर भाजपा और चैनपुर सीट पर जेडीयू ने जीत हासिल की है। यानी तीन सीटों पर एनडीए और एक पर बसपा का कब्जा हो गया है। महागठबंधन को इस बार कैमूर में कोई सीट नहीं मिली है। 2020 के चुनाव में कैमूर की चार सीटों में से तीन सीटें महागठबंधन तो एक बसपा ने जीती थीं। NDA यहां शून्य पर रहा था। बसपा ने चैनपुर सीट जीती थी तो वहीं मोहनिया, भभुआ और रामगढ़ की सीट पर राजद ने कब्जा जमाया था। इस बार इन चार विधानसभा क्षेत्र...