नई दिल्ली, मई 1 -- ज्येष्ठ माह 2026 में एक विशेष दुर्लभ संयोग बन रहा है। इस माह में सामान्य रूप से दो एकादशी व्रत होते हैं, लेकिन अधिकमास लगने के कारण इस बार कुल चार एकादशी व्रत पड़ रहे हैं। यह संयोग भक्तों के लिए विशेष पुण्य प्राप्त करने का अवसर है। ज्येष्ठ माह की शुरुआत 2 मई 2026 से हो रही है और इस माह की अमावस्या 16 मई को है। इसके ठीक अगले दिन 17 मई 2026 से अधिकमास (मलमास) शुरू हो जाएगा।ज्येष्ठ माह की चार एकादशियों की तिथियां ज्येष्ठ माह की पहली एकादशी अपरा एकादशी 13 मई 2026, बुधवार को है। इस एकादशी तिथि 12 मई दोपहर 02:52 बजे शुरू होकर 13 मई दोपहर 01:30 बजे तक रहेगी। पारण का समय 14 मई को सूर्योदय के बाद होगा। इसके बाद 17 मई से अधिकमास लग जाएगा। अधिकमास की शुक्ल पक्ष की एकादशी पद्मिनी एकादशी 27 मई 2026 को पड़ेगी। फिर अधिकमास के कृष्ण पक...