नई दिल्ली, मई 28 -- June Monthly Horoscope 2026: जून महीने में कई ग्रह-नक्षत्र अपनी चाल में बदलाव करने वाले हैं। 2 जून को देव गुरु बृहस्पति कर्क राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद 8 जून को शुक्र का कर्क राशि में गोचर होगा। 22 जून को बुध भी कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य 15 जून को मिथुन राशि में आएंगे और बुध के साथ युति बनाएंगे। 21 जून को मंगल वृषभ राशि में गोचर करेंगे। इस तरह से ग्रह-नक्षत्रों के लिहाज से जून का महीना अत्यंत महत्वपूर्ण रहने वाला है। ज्योतिष गणना के अनुसार, जून में ग्रहों के राशि परिवर्तन से कुछ राशियों को फायदा होगा, जबकि कुछ राशि वालों की टेंशन बढ़ सकती है। जानें जून में किन राशियों के लोग रहें सतर्क- 1. मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों को जून माह में मिले जुले परिणाम मिलने के संकेत हैं। इस समय आप पर काम का दबाव बढ़ सकता है,...